श्री मनोहर इंदु महिला मंडल को 36 वर्ष पूर्ण होने पर त्रिदिवसीय महोत्सव का आयोजन
मंडल को ३६ वर्ष पूर्ण होने पर त्रिदिवसीय महोत्सव २९ से

उज्जैन। श्री मनोहर इन्दु महिला मंडल को 36 वर्ष पूर्ण होने पर त्रिदिवसीय महोत्सव का आयोजन खाराकुआं मंदिर पर किया जा रहा है। २९ नवम्बर को सूरज नगर कॉलोनी में प्रात: ८.३० बजे श्री हेमेन्द्र श्री.जी. म.सा. एवं श्री चारू दर्शा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा ८ का मंगल प्रवेश होगा, जो खाराकुआं मंदिर जाएगा। दोपहर २ बजे तिलकेश्वर गोशाला में जीव दया का कार्यक्रम होगा। ३० नवम्बर को प्रात: ९.३० बजे स्नात्र महोत्सव होगा व शाम को सकल श्री संघ की महिलाओं द्वारा चौवीशि का कार्यक्रम होगा। १ दिसम्बर को दोपहर १.३० बजे उज्जैन के विभिन्न मंडलों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। शाम को स्वल्पाहार का आयोजन होगा। इस महोत्सव में सकल श्री संघ को आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी मंडल अध्यक्ष अंजना गोदावत ने दी।