झूलेलाल महिला मंडल के चुनाव हुए निर्विरोध


अध्यक्ष बनीं सोनिया नथानी, महासचिव वर्षा आडवाणी
उज्जैन। झूलेलाल महिला मंडल के चुनाव लीलाशाह धाम गीता कॉलोनी में निर्विरोध संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष सोनिया नाथानी, महासचिव वर्षा आडवाणी, कोषाध्यक्ष भावना तोलानी, सह कोषाध्यक्ष चांदनी तोलानी, संरक्षक मोहनलाल वासवानी, दीपक राजवानी, गंगा मंगवानी, राधिका दादवानी, उपाध्यक्ष नैना मुलानी, राधा वासवानी निर्विरोध चुने गए।
सर्वप्रथम चुनाव अधिकारी की घोषणा मंडल संरक्षक ने अशोक सीतलानी के नाम की की। उन्होंने अध्यक्ष के चुनाव के लिए नाम प्रस्तावित किए। सभी ने एकमत से सोनिया नथानी के नाम का प्रस्ताव एवं समर्थन किया। अध्यक्ष ने संरक्षक, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सह कोषाध्यक्ष के नामों की घोषणा की। कार्यकारिणी अति शीघ्र घोषित करने के लिए सभी ने अधिकार अध्यक्ष, सचिव को दिए। इस निर्विरोध चुनाव में विशेष तौर पर गंगा नथानी, लता कटारिया, राधा वासवानी, लक्ष्मी चेतनानी, रेखा छबलानी, लक्ष्मी वासवानी, कौशल्या रोचवाणी, सरोज राजवाणी, जया नरसिंहंगाणी, नेहा नथानी, देवकी धनवानी, रेखा भीमवाली, लता रोचवानी, चेतन वासवानी, दयाल लालवानी, राजकुमार परसवानी, चंदीराम जेठवानी, राजेश नथानी, जयकिशन राजवाणी, परमानंद मंगवानी सहित सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे। चुनाव पश्चात सभी का मोती की माला से स्वागत किया गया एवं अति शीघ्र शपथ विधि की तारीख घोषित करने के लिए अध्यक्ष से कहा गया। उक्त जानकारी मंडल सचिव वर्षा आडवाणी ने दी।