उज्जैन. कोरोना के कहर के बीच जहां पूरा देश फंसा हुआ है वही उज्जैन में भी प्रतिदिन इसके आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं आज सुबह रिपोर्ट के अनुसार 9 लोगों को कोरोनावायरस से संक्रमित बताया जा रहा है वहीं अब संक्रमित की संख्या 66 हो चुकी है
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनसूईया गवली सिन्हा ने बताया कि देर रात आई रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद आज सुबह यह जानकारी सामने आई कि इसमें उज्जैन के 9 और संदिग्धों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है।
बताया जाता है कि इन 9 मामलों में 40 वर्षीय एक डॉक्टर है जो कि बेगमबाग निवासी है, 51 वर्षीय पुरुष उज्जैन, अमरपुरा में 57 वर्षीय महिला, 5 साल की एक बालिका निवासी जानसापुरा, 55 वर्षीय हेलावाड़ी की महिला, 38 वर्षीय खजूर वाली मस्जिद की महिला, एक 89 वर्षीय पुरुष निवासी उज्जैन, 65 वर्षीय महिला जो कि माधव नगर अस्पताल में भर्ती है वहीं एक बुजुर्ग बड़नगर का निवासी बताया जा रहा है उन्होंने यह भी कहा कि इनमें एक डॉक्टर भी शामिल है। पॉजिटिव पाए गए यह डॉक्टर शहर के एक कंटेनमेंट एरिया में ड्यूटी पर थे।उल्लेखनीय है कि आज सुबह पॉजिटिव आए में मामलों के बाद जिले में अब कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 66 तक पहुंच गई है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो चुकी है। 5 लोग स्वस्थ हो चुके है।