ब्रेकिंग न्यूज़ शहर में तेजी से बढ़ रहा संक्रमित मरीजों का आंकड़ा आज सुबह 5 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव पांचो संदिग्ध क्षेत्र के


उज्जैन। शहर मे कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। आज बुधवार को 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। CMHO डाॕ. अनुसूईया गवली सिन्हा और नोडल अधिकारी डॉक्टर एचपी सोनानिया ने बताया कि आज सुबह हमें 58 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है ,इसमें से 53 नेगेटिव पाए गए तथा 5 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
कल शाम तक कुल 9 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी वही आज सुबह पांच और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस प्रकार बीते 24 घंटे में उज्जैन में कोरोना संक्रमण के 14 नए मरीज सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 45 तक पहुंच गई है।  जिन पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनमें तीन महिलाएं तथा दो पुरुष शामिल है इनमें निजातपुरा का एक व्यक्ति है। जबकि दो पॉजिटिव केस नागौरी मोहल्ला के हैं वहीं एक कमरी मार्ग तथा एक अमरपुरा में मरीज मिला है। एक नाबालिग 11 वर्षीय बालिका है। दो अन्य महिलाओ की उम्र 35 वर्ष व 49 वर्ष बताई जा रही है। दो पुरुष एक की उम्र 35 वर्ष व एक की उम्र 30 वर्ष है। संबंधित क्षेत्रों में मेडिकल स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है।