नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 34 हजार 862 हो गई है। गुरुवार को 1801 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। छह दिन में यह तीसरा मौका है जब 1800 से ज्यादा मरीज मिले हैं। इससे पहले 25 अप्रैल को 1835 और 28 अप्रैल को 1902 मरीज संक्रमित पाए गए थे। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में 37 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 35 हजार 43 संक्रमित हैं। इनमें से 25 हजार 7 का इलाज चल रहा है, 8888 ठीक हुए हैं और 1148 की मौत हुई।
अब तक 34 हजार 862 केस: 24 घंटे में 630 मरीज ठीक हुए और 75 की मौत हुई